प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को तीसरे दिन शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। दोनों पालियों में 2472 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए केंद्रों के बाहर डटे परीक्षार्थी धूप और गर्मी से बेहाल नजर आए। होमगार्ड की लिखित परीक्षा के लिए जिले के सभी 14 केंद्र पर निगरानी ती त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई थी। दोनों पालियों में गहन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। एसपी दीपक भूकर, सीओ सदर करिश्मा गुप्ता, सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने परीक्षा केंद्रों पर पुलिस ड्यूटी के साथ व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। दूसरी पाली में परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी दोपहर 12 बजे से ही पहुंचने लगे। यह भी पढ़ें- 24 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ी होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा 3 बजे से शुरू होने वाल...