सोनभद्र, अप्रैल 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में रविवार को दो पालियों में छह केंद्रों पर आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 1233 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 3663 ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों की जांच करने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। इस दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान केंद्र प्रभारियों के साथ ही पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।होमगार्ड भर्ती परीक्षा छह केंद्र इंजीनियरिंग कालेज चुर्क, पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी, आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, पीएमश्री बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, आरएसएम इंटर कालेज राबर्ट्सगंज और चद्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज मधुपुर में हुई। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन 20 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने छोड़ दिया म...