मुरादाबाद, अप्रैल 26 -- प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा मुरादाबाद में चल रही होमगार्ड के पदों पर एनरोलेंट परीक्षा में दूसरे दिन परीक्षा जारी रही। इस दौरान प्रशासनिक तैयारियों का अफसरों ने जायजा लिया। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने का निर्देश दिया है। एडीएम सिटी ज्योति सिंह ने प्रत्येक केंद्र पर कड़ी चौकसी के लिए पुलिस समन्वय के साथ तैयारी की है। परीक्षा की तैयारियों पर संबंधित अधिकारियों से बात की। मुरादाबाद के 28 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। दूसरे दिन भी काफी सक्रियता अफसरों ने दिखाई। सभी केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले 1500 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा प्रत्येक पाली में 12432 परीक्षार्थ...