प्रयागराज, अप्रैल 26 -- उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को 6324 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले के 37 केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 28,032 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 21,708 ही परीक्षा देने पहुंचे। पहले दिन 6568 अभ्यर्थियों की गैरहाजिरी के बाद लगातार दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में अनुपस्थिति चिंता का विषय है। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स के प्रश्नों की अधिकता रही। उत्तर प्रदेश की योजनाओं, जनगणना और खेल से जुड़े सवाल पूछे गए। पैरा थ्रो बाल फेडरेशन कप 2026 और 2011 की जनगणना से जुड़े प्रश्न शामिल रहे। परीक्षा देकर निकले शिवम मिश्रा ने बताया कि सामान्य ज्ञान के कई सवाल कठिन और उलझाने वाले थे। यह भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन भी 25 फीसद अभ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.