एटा, अप्रैल 25 -- यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 के पहले दिन ही फर्जी प्रवेश पत्र तैयार करके परीक्षा में सम्मिलित होने का प्रयास करने वाले हाथरस के ग्राम घूचा निवासी अभियुक्त तेजवीर पुत्र कालीचरन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने फर्जी प्रवेश पत्र और आधार कार्ड जब्त किया है। मामले का अभियोग पुलिस केंद्र प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने थाना सकीट में दो लोगों के विरुद्ध दर्ज कराया गया है। शनिवार को एएसपी/ नोडल अधिकारी होमगार्ड भर्ती परीक्षा श्वेताभ पांडेय ने बताया कि शनिवार को डीएवी इंटर कॉलेज सकीट में उत्तर प्रदेश होमगार्ड की आयोजित हुई। प्रथम पाली परीक्षा में प्रवेश गेट पर चेकिंग और बायोमेट्रिक मिलान की प्रक्रिया में जनपद हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव घूचा निवासी तेजवीर पुत्र कालीचरण परीक्षा केंद्र में प्रवे...