मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा जनपद में रविवार को दूसरे दिन भी पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 27 अप्रैल तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए जनपद में प्रशासन और पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा प्रबंध किए। शहर में बने 17 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन 3030 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। दो पालियों में हुई परीक्षा के बाद शहर में जाम की स्थिति बनी रही, जिस समस्या से निपटने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर में 25 अप्रैल को तीन दिन के लिए 17 परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा हुई। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा रविवार को दूसरे दिन भी दो पालियों में परीक्षा हुई। प्रथम पाली मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.