गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के तीसरे व अंतिम दिन सोमवार को भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। शहर के 24 केंद्रों पर करीब 81 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। तीन दिन तक चले इस परीक्षा में कुल 65, 160 लोगों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से 52,860 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। पहली पाली में 10,848 अभ्यर्थियों में से 8,928 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक चली, जिसमें 10,848 के सापेक्ष 8,765 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। तीन दिन तक चली इस परीक्षा में प्रतिदिन करीब 20 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने से शहर में भारी भीड़ का दबाव रहा, लेकिन प्रशासन ने बेहतर समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को संभाले रखा।25 यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा में स...