लखनऊ, अप्रैल 26 -- निगोहां,संवाददाता।निगोहां इलाके के भगवानपुर गांव के पास रविवार सुबह होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे दो युवकों की बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई घायल हो गया।बाराबंकी के फतेहपुर थानाक्षेत्र के गौरा करौंदी गांव निवासी राजेश सिंह का इकलौता बेटा अनुभव सिंह था। परिवार में मां शीला, दो बहनें आकांक्षा और प्रिया हैं। पिता ने बताया कि बताया कि रविवार को अनुभव की होमगार्ड भर्ती परीक्षा थी। वह अपने चचेरे भाई कुलदीप सिंह के साथ बाइक से रायबरेली परीक्षा देने के लिए निकला था। जैसे ही वह निगोहां के भगवानपुर गांव के पास पहुंचा था कि बाइक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने निकला था इकलौता बेटा, हादसे में मौत, एक दिन पहले हुई थी बहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.