लखनऊ, अप्रैल 22 -- Home Guard Recruitment: यूपी में 25 से 27 अप्रैल के मध्य प्रस्तावित होमगार्ड स्वयंसेवक भर्ती परीक्षा को लेकर सीएम योगी ने बुधवार की शाम बड़ी बैठक की। सीएम योगी ने नकल और गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को लेकर अफसरों को सख्त चेतावनी दी है। सीएम योगी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री ने बुधवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होमगार्ड भर्ती परीक्षा, स्मार्ट मीटर से जुड़ी व्यवस्थाओं, पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता तथा प्रदेश की कानून-व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत निर्देश दिए। उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने खासकर होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों, जनसुविधाओं व सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती परीक्षा पहल...