संभल, अप्रैल 24 -- उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने थाना हयातनगर क्षेत्र स्थित परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी निगरानी, स्ट्रांग रूम, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा प्रबंधों को बारीकी से परखा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई तय है। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा : 18 केन्द्रों पर तीन दिन में 8352 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा पुलिस अधीक्षक न...