शाहजहांपुर, अप्रैल 23 -- शाहजहांपुर। गुरुवार की सुबह जनपद में होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 परीक्षा को लेकर सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर रिहर्सल कराया गया। इस दौरान सुरक्षा, सीसीटीवी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया गया। पुलिस टीम ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और सीसीटीवी कैमरों के संचालन को परखा। अभ्यर्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी देखी गई। इसके साथ ही बस व रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में लगने वाले समय का परीक्षण किया गया, ताकि परीक्षा के दिनों में व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें। जनपद में परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होगी। सभी 13 केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। यह भी पढ़ें- 10 केंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.