पीलीभीत, अप्रैल 26 -- पीलीभीत। होमगार्ड भर्ती परीक्षा पहले दिन शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। कुल 4320 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 921 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 490 और दूसरी पाली में 431 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की भीड़ दिखाई दी। प्रवेश से पहले कड़ी जांच, तलाशी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को अंदर भेजा गया। डीएम,एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शहर में शनिवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रशासन की निगरानी में छह केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा: पहले दिन 8130 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.