चंदौली, अप्रैल 26 -- चंदौली, संवाददाता। होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को पहले दिन जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। इस दौरान दोनों पालियों में कुल 8256 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 6158 परीक्षा में सम्मलित हुए। वहीं 2098 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट नजर बनाए रहे। सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम से परीक्षा के गतिविधि की निगरानी की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा केंद्रों का संबंधित अधिकारियों ने भी भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया।डीएम चंद्र मोहन गर्ग एवं एसपी आकाश पटेल के निर्देशन में होमगार्ड भर्ती परीक्षा निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.