गोरखपुर, अप्रैल 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। होमगार्ड भर्ती परीक्षा रविवार को दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। शहर के 24 केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों पालियों में मिलाकर 17749 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रशासन की सख्ती और निगरानी के चलते कहीं से भी किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।पहली पाली में 10,848 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 2,002 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार 8,846 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। वहीं दूसरी पाली में भी कुल 10,848 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 8,903 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जो लगभग 82 प्रतिशत उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा : जिले में दूसरे दिन 2,543 ने छोड़ी परीक्षा परीक्षा केंद्रों पर प्...