औरैया, अप्रैल 27 -- औरैया, संवाददाता। जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में संपन्न कराई गई। पहली पाली में 2496 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1878 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 618 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 2496 अभ्यर्थियों में से 1933 ने परीक्षा दी और 563 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 1181 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। कड़ी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और पूरी प्रक्रिया पर प्रशासन की नजर बनी रही। परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को ...