आगरा, अप्रैल 24 -- जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 25, 26 व 27 अप्रैल तक नौ केंद्रों पर होगी। परीक्षा को निप्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी। केंद्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं। शनिवार 25 अप्रैल से शुरू हो रही परीक्षा, 26 व 27 अप्रैल तक चलेगी। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सभी जरूरी इंतजाम किये हैं। डीएम और एसपी ने केंद्रों पर तैयारियों की समीक्षा की है। डीएम प्रणय सिंह ने परीक्षा के लिए बनाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट से कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ व उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनर...