सिद्धार्थ, अप्रैल 25 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में 25, 26 व 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है और प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उस्का बाजार, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर, जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज नौगढ़, जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई व श्रीसिहेंश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर कुल 1344 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से, सीसीटीवी से निगरानी के साथ सुरक्षा इंतजाम परीक्षा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.