आजमगढ़, अप्रैल 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। होमगार्ड भर्ती परीक्षा जिले में शनिवार से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए एक-एक स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा सुबह दस बजे से बारह बजे और अपराह्न तीन बजे से पांच बजे तक संचालित होगी। जिले में होमगार्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से 13 केंद्र बनाए गए हैं। इन केद्रों पर कुल 5808 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा तीन दिन 25, 26 और 27 अप्रैल को होगी। यह भी पढ़ें- होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 कड़ी सुरक्षा सुरक्षा में 13 केंद्राें पर होगी परीक्षा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और शिक्षा विभाग की तरफ से सभी तैयारिया...