सोनभद्र, अप्रैल 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 25 अप्रैल से जिले के छह केन्द्रों पर परीक्षा शुरु होगी। 25, 26 और 27 अप्रैल तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल 25379 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 4228 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शुक्रवार को परीक्षा केन्द्रों पर डेस्क स्लीप भी चस्पा कर दी गई। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले में तीन दिन आयोजित होमगार्ड्स भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए कुल छह सेंटर बनाए गए हैं। इसमें इंजीनियरिंग कालेज चुर्क, पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी, आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, पीएमश्री बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, आरएसएम इंटर कालेज राबर्ट्सगंज और चद्रगुप्त मौर्य इटर...