अलीगढ़, अप्रैल 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 परीक्षा की तैयारियों को लेकर गुरूवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। डीएम ने परीक्षा को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम अविनाश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं त्रुटिरहित सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ करें।एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में 25, 26 एवं 27 अप्रैल को परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- बेल्हा के 14 पर...