कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- होमगार्ड स्वयं सेवक भर्ती परीक्षा के पहले दिन जिले में 1204 अभ्यर्थियों ने मैदान छोड़ दिया। कुल 4128 अभ्यर्थियों के सापेक्ष कुल 2924 ने ही परीक्षा दी। इस दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंध प्रबंध रहे। परीक्षा व्यवस्था को लेकर खुद एडीजी प्रयागराज ज्योति नारायण ने एसपी सत्यनारायण प्रजापत के साथ केंद्रों का निरीक्षण किया। सख्ती का असर रहा कि किसी भी केंद्र से नकलची, मुन्ना भाई अथवा सॉल्वर गैंग के पकड़े जाने की खबर नहीं आई। होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के छह केंद्रों में सकुशल संपन्न हुई। इसके लिए करारी इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज भरवारी, महात्मा ज्योतिबा फूले राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज टेवां, नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी, हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी व एसएवी इंटर कॉलेज सैनी को केंद्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- होमगार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.