एटा, अप्रैल 25 -- उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के पहले दिन 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक आयोजित हुई। पहले दिन दोनों पालियों में 1572 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। शनिवार को डीएम अरविंद सिंह और एसएसपी डा. इलामारन जी पुलिस अधिकारियों ने लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर निर्देश दिए। प्रथम पाली में 11 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 3552 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2724 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 828 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 3552 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2808 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 744 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 7104 अभ्यर्थियों में से 5532 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- होमगार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.