होमगार्ड भर्ती परीक्षाः जिले में अंतिम दिन 8,914 ने दी परीक्षा
बिजनौर, अप्रैल 27 -- बिजनौर। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन पहली और दूसरी पाली में 2,510 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 8,914 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर कड़ी चौकसी रही। अंतिम दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। केंद्रों पर द्विस्तरीय सुरक्षा घेरा के बाद ही परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में पहुंचे। सोमवार को जिले में होमगार्डस पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन पहली पाली में 4,394 और दूसरी पाली में 4,520 ने परीक्षा दी, जबकि पहली पाली में 1,318 और दूसरी पाली में 1,192 अनुपस्थित रहे। अंतिम दिन कुल 11 हजार 424 में से 8,914 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। रविवार की देर रात से ही परीक्षार्थियों बिजनौर रोडवेज बस स्टेंड और रेलवे स्टेशन पर पहुंचना शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा : जिले में दूसरे दिन 2,543 ने छो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.