रामपुर, अप्रैल 17 -- जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 11 केंद्रों पर होगी। इसमें 16704 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक किया जाएगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और एसपी सोमेंद्र मीना ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए राजकीय रजा इंटर कॉलेज, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फेकार कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज काशीपुर, राजकीय इंटर कॉलेज सैंजनी नानकार, राजकीय जुल्फेकार इंटर कॉलेज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज ककरौआ, राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय रजा स्...