अमरोहा, अप्रैल 20 -- अमरोहा, संवाददाता। 25, 26 व 27 अप्रैल को होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक संचालन को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा के लिहाज से शहर में तीन दिन के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। जिला यातायात प्रभारी राजेंद्र सिंह व अनुज मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार तीन दिन इस डायवर्जन प्लान पर सख्ती से अमल कराया जाएगा। बिजनौर मार्ग व स्टेशन मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। शहर से गुजरने वाले वाहनों को रिंग रोड या अन्य वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा। जोया रोड स्थित बंबूगढ़ चौराहे से नौगावां सादात रोड स्थित होटल रीगल 77 तक ऑटो व ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रखा जाएगा। सिर्फ अभ्यर्थियों के वाहनों को लेकर रोक-टोक नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.