संभल, अप्रैल 24 -- जनपद में शनिवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किया जा रहा है। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा संपन्न होगी। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक प्रत्येक पाली में 3648 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। यह परीक्षा 26 और 27 अप्रैल को भी सभी निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रमुख परीक्षा केंद्रों में आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कॉलेज, बृजरत्न सुंदर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, हिंद इंटर कॉलेज, जवाहरलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज सिरसी, महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (संभल व सिरसी), राजकीय महाविद्यालय हयातनगर, शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.