सहारनपुर, अप्रैल 24 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। वेस्ट यूपी में 100 से अधिक संदिग्ध टेलीग्राम अकाउंट पुलिस के रडार पर हैं, जिनके जरिए नकल और अफवाह फैलाने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सहारनपुर मंडल में करीब 20 संदिग्ध अकाउंट चिन्हित किए गए हैं, जबकि अन्य अकाउंट मेरठ, बरेली और मुरादाबाद मंडलों से जुड़े हैं। इन पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी और अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की जाएगी। यह भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का वायरल किया मैसेज, टेलीग्राम चैनल पर मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.