रांची, मई 16 -- रांची, संवाददाता। रांची जिला होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी के विरोध में शनिवार को अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने मोरहाबादी मैदान से समाहरणालय तक पदयात्रा निकाली और उपायुक्त कार्यालय का करीब चार घंटे तक घेराव किया। अभ्यर्थियों का कहना था कि शारीरिक दक्षता परीक्षा समाप्त हुए पांच महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है, जबकि अन्य जिलों में मास्टर चार्ट पहले ही जारी हो चुका है। प्रदर्शन के कारण रेडियम रोड और कचहरी चौक क्षेत्र में काफी देर तक यातायात बाधित रहा。

प्रदर्शन का कारण हंगामे के बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से वार्ता की। ...