चतरा, अप्रैल 3 -- लावालौंग प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी दिनों में चतरा में होने वाले फिजिकल टेस्ट को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थी इन दिनों कड़ी मेहनत में जुटे हुए हैं। कल्याणपुर मैदान सुबह से लेकर शाम तक युवाओं की गतिविधियों से गुलजार रहता है। यहां महिला और पुरुष अभ्यर्थी दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद का नियमित अभ्यास कर रहे हैं। मैदान में अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का माहौल साफ नजर आ रहा है। अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशिक्षक झमन निभा रहे हैं। वे युवाओं को फिजिकल टेस्ट की बारीकियां समझाने के साथ-साथ नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि सही तकनीक और समर्पण से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। अभ्यास कर रहे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.