होमगार्ड भर्ती की दौड़ ने ली तीसरी जान, अस्पताल में भर्ती अभ्यर्थी मौत
मेरठ, सितम्बर 21 -- मेरठ। होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा में दौड़ का दबाव अभ्यर्थियों की जान पर भारी पड़ रहा है। पीईटी में बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती शामली के झिंझाना निवासी सचिन पुत्र विनोद कुमार ने रविवार देर रात 11:18 बजे दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मेरठ में इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान जान गंवाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तीन पहुंच गई। सचिन 16 सितंबर को दौड़ के बीच अचानक गिर पड़े थे। उन्हें पहले मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर परिजन उसी शाम आनंद अस्पताल लेकर पहुंचे। कई दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद उनकी हालत नहीं संभली। उधर, कैलाश प्रकाश स्टेडियम में रविवार को भी पीईटी के दौरान हालात सामान्य नहीं रहे। कुल 995 अभ्यर्थियों ने पांच चरणों में अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। इनमें 433 महिलाएं और 562 पुरुष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.