होमगार्ड भर्ती की दौड़ के आखिरी राउंड में गश खाकर गिरा अभ्यर्थी, हार्ट अटैक से मौत
वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 19 -- UP News: यूपी के मुरादाबाद में होमगार्ड बनने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत 9वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में दौड़ लगा रहे बरेली निवासी अभ्यर्थी की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। दौड़ के 11 राउंड पूरे करने के बाद अंतिम राउंड लगा रहा अभ्यर्थी शिवम अचानक गश खाकर गिर गया। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिवम का शव देख बरेली बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रहे उसके पिता विनोद यादव बेसुध हो गए। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर एसएसपी सतपाल अंतिल भी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बरेली जिले के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती वंशीनगला बेनीपुर चौधरी निवासी शिवम यादव के पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.