चतरा, जुलाई 9 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा जिला होमगार्ड भर्ती का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है। जारी सूची के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 432 अभ्यर्थि चयनित हुए हैं, जिनमें 213 महिलाएं और 219 पुरुष शामिल हैं। चतरा सदर से 25 महिला एवं 25 पुरुष, गिद्धौर से 3 महिला व 4 पुरुष, हंटरगंज से 19 महिला व 19 पुरुष, इटखोरी से 15 महिला व 15 पुरुष, कान्हाचट्टी से 3 महिला व 3 पुरुष, कुंदा से 39 महिला व 40 पुरुष, लावालॉन्ग से 20 महिला व 20 पुरुष, मयूरहंड से 4 महिला व 5 पुरुष, पत्थलगड्डा से 10 महिला व 11 पुरुष, प्रतापपुर से 27 महिला व 28 पुरुष, सिमरिया से 17 महिला व 18 पुरुष तथा टंडवा से 31 महिला एवं 31 पुरुष अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...