बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- जिले में पिछले तीन दिन से केंद्रों पर चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। नगर क्षेत्र के दस केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 22,464 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 16,703 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर अपनी दावेदारी दिखाई है। परीक्षा तीन दिन में छह पालियों में कराई गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा में 5,761 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों पर कुल 74.20 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई और 25.80 फीसदी अनुपस्थित रहे हैं। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा कराई गई थी। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन 3926 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा नगर में बने दस केंद्रों पर परीक्षार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.