धनबाद, अप्रैल 8 -- डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार की सुबह होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। यहां प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को सुबह पांच बजे तक अपने निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य था। इस क्रम में डीसी ने पाया कि एक कंप्यूटर ऑपरेटर, छह अधिकारी तथा दो चौकीदार सुबह 8 बजे तक भी अपने निर्धारित स्थल पर उपस्थित नहीं हुए थे। उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से कार्य से मुक्त कर दिया। साथ में सभी अधिकारियों का अगले आदेश तक वेतन स्थगित करते हुए निलंबन एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई के लिए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल टीम की अनुपस्थिति एवं कार्यप्रणाली पर भी डीसी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने मेडिकल टीम से स्पष्टीकरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.