आदित्यपुर, अप्रैल 24 -- आदित्यपुर। जिला में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया विवादों के घेरे में आ गई है। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव तिवारी ने बुधवार को आदिवासी कल्याण समिति भवन, आदित्यपुर में प्रेस वार्ता कर नियुक्ति प्रक्रिया में हुए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। तिवारी ने दस्तावेजों के साथ दावा किया कि दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों ने स्थानीय मिलीभगत से फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनवाए और उसके बाद वे होमगार्ड के पद पर चयनित हो गए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की नाक के नीचे एक ही पते पर 73 अभ्यर्थियों ने होमगार्ड के लिए आवेदन किया जिनमें से 24 का चयन भी हो गया। इसी तरह, एक अन्य पते पर 11 में से 8 और एक जगह 4 में से 4 आवेदकों का चयन किया गया, जो पूरी प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्न चिन्ह ...