सराईकेला, अप्रैल 6 -- सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित गृहरक्षक बहाली में सरायकेला प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियो ने भाग लिया। प्रखंड के कुल 1315 अभ्यर्थियों में 860 शामिल हुए, जबकि 455 अनुपस्थित रहे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत दौड़ में कुल 416 अभ्यर्थी सफल हुए। इनमें 144 पुरुष एवं 272 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा के क्रम में दौड़ में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों द्वारा अगले चरण यथा ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट एवं हिंदी लेखन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर सरायकेला प्रखंड के अभ्यर्थियों का औपबंधिक अंक पत्र जिला की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। अंतिम मेधा सूची गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित परीक्षा प्रक्रिया के पूर्ण होने के उपरांत सभी प्रखंडों एवं श्रेणियों के लिए एक साथ प्रकाशित की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.