धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया छह अप्रैल से शुरू होगी। 2023 में निकले विज्ञापन पर तीन वर्ष बाद अंतत: बहाली शुरू हो गई है। होमगार्ड बहाली में गांव से ज्यादा शहरी अभ्यर्थियों ने रुचि दिखाई है। आठ लेन स्थित मेगा स्पोट्स कॉम्पलेक्स में दो अप्रैल से 22 अप्रैल तक बहाली चलेगी। यहां शारीरिक और लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां कर ली हैं। मालूम हो कि गृहरक्षकों की 2023 में 1478 पदों के लिए बहाली निकाली गई थी। इसके लिए 14,121 अभ्यर्थी स्वीकृत किए गए हैं। जनवरी माह में रिजेक्ट हुए आवेदकों को दोबारा दावा-आपत्ति का मौका दिया गया। बावजूद 1190 अभ्यर्थिर्यों का आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया। अभ्यर्थियों ने आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए थे। शहरी अभ्यर्थियों ने दिखाई ज्यादा रुचि : होमगार्ड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.