धनबाद, अप्रैल 21 -- बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में चल रही होमगार्ड बहाली के 12वें दिन सोमवार को शहरी गैर तकनीकी के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसके लिए 2990 अभ्यर्थियों को एनरोल किया गया था। संख्या अत्यधिक होने के कारण इनके लिए तीन दिन में परीक्षा ली जा रही है। दूसरे दिन सोमवार को 1199 लोगों को दौड़ में हिस्सा लेना था, जिसमें 93 अभ्यर्थी सफल हुए। तीसरे दिन मंगलवार को क्रम संख्या 1745 से 2990 के अभ्यर्थी भाग लेंगे। बहाली प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी कार्यवाही की सीसीटीवी और वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चयन केवल योग्यता और शारीरिक दक्षता के आधार पर ही किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित संचालन के दिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.