चतरा, अप्रैल 7 -- चतरा प्रतिनिधि जिले में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर सोमवार को समाहरणालय परिसर में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपनी शिकायतों को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री जी से मिलने पहुंचे और बहाली प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगाए। पत्थलगड्डा प्रखंड के अभ्यर्थियों की दौड़ प्रक्रिया के दौरान यह विवाद सामने आया है। जहाँ अभ्यर्थियों नें निर्धारित समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी नहीं कराए जाने का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रक्रिया में गड़बड़ी से कई उम्मीदवारों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दौड़ के तुरंत बाद उन्हें उनके अंक (माक्र्स) नहीं दिखाए जाते, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाहरी लोग अंदर मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.