होमगार्ड बहाली में कुकडू प्रखंड से 199 अभ्यर्थी दौड़ में रहे सफल
सराईकेला, मार्च 22 -- सरायकेला। होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत बीते 17 मार्च को कुकडू प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुकडू प्रखंड से 199 अभ्यर्थी दौड़ में सफल रहे।वेबसाइट पर जारी सूची के अनुसार, शारीरिक जांच के विभिन्न चरणों में कई अभ्यर्थी बाहर हुए हैं। इसमें ऊंची कूद में 61 अभ्यर्थी और हाई जंप (अन्य श्रेणी) में 45 अभ्यर्थी अर्हता पूरी नहीं कर सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वेबसाइट पर डाली गई यह सूची केवल अभ्यर्थियों की सूचना के लिए है। इसे अंतिम चयन सूची न माना जाए। जिला प्रशासन के अनुसार, पूरे जिले की बहाली प्रक्रिया संपन्न होने के बाद एक साथ संयुक्त मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.