गोड्डा, अप्रैल 8 -- महागामा। महागामा क़े राजेन्द्र नगर स्टैडियम में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसक़ो लेकर मंगलवार को गोड्डा उपायुक्त अंजलि यादव व पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से राजेंद्र स्टेडियम का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीम, वॉटर टैंकर, सीसीटीवी कैमरा तथा बैठने की व्यवस्था समेत विभिन्न बिंदुओं की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही लिखित परीक्षा के आयोजन को लेकर डीएवी स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। मैदान में उपस्थित होमगार्ड जवानों के माध्यम से हाई जंप और लॉन्ग जंप का ट्रायल भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.