सराईकेला, मार्च 13 -- सरायकेला। सरायकेला-खरसावाँ जिले में ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों (होमगार्ड) के नामांकन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 17 मार्च से आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने शुक्रवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत संयुक्त रूप से बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुँचे।निरीक्षण के दौरान जिले के दोनों वरीय अधिकारियों ने मैदान की साफ-सफाई, ट्रैक की स्थिति और अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की समीक्षा की। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बहाली प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जाए और सभी आवश्यक कार्य समय सीमा के भीतर पूरे कर लिए जाएं। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति या असुविधा न हो, इसके लिए मैदान परिसर में जगह-जगह स्पष्ट सूचना ...