मुरादाबाद, जून 15 -- एंटी करप्शन ब्यूरो मुरादाबाद की टीम ने होमगार्ड के प्लाटून कमांडर भोजराज सिंह को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने सोमवार शाम साढ़े चार बजे मंडी समिति गेट के पास गन्ना जूस के ठेले के पास आरोपी को पैसे लेते पकड़ा है। यह ट्रैप होमगार्ड दिवाकर की शिकायत पर की गई। मामले में एंटी करप्शन टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर दीपा त्यागी ने मझोला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर भेंडी निवासी दिवाकर होमगार्ड हैं। उन्होंने बीते दिनों एंटी करप्शन ब्यूरो की मुरादाबाद ऑफिस पहुंचकर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की। दिवाकर ने टीम को बताया कि जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय में तैनात प्लाटून कमांडेंट (पीसी) भोजराज सिंह उसकी ड्यूटी कलेक्ट्रेट में लगाने के एवज में तीन हजार रुपय...