शामली, मई 25 -- कैराना। नगरपालिका में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत चालक के साथ नायब तहसीलदार के हमराह होमगार्ड द्वारा मारपीट और अभद्रता किए जाने का आरोप लगा है। इसी को लेकर पालिका में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई और माफी नहीं मिलने पर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही, नगर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। सोमवार शाम करीब पांच बजे नगरपालिका परिसर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी की। बताया कि पालिका में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत चालक मेहरबान रविवार शाम पानीपत रोड पर एंटी स्मॉग वाहन के साथ ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान वाहन तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर बंद हो गया। आरोप है कि तभी वहां पहुंचे नायब तहसीलदार के हमराह एक होमगार्ड ने चालक मेहरबान के साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद...