मऊ, अप्रैल 25 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। जिले में इसके लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन अभ्यर्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई, लेकिन अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से ही प्रवेश दिया जाने लगा था। केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिसमें मेटल डिटेक्टर से जांच भी शामिल है। इसके बाद बायोमेट्रिक कराई गई। होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल तक यानी तीन दिनों तक चलेगी। इसमें गोरखपुर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ सहित अन्य जनपदों से भी अभ्यर्थी शामिल होने आए हैं। जनपद में तीन दिनों में कुल 27360 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें से एक पाली में 4560 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थी सुबह 7 बजे से ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.