हाथरस, अप्रैल 29 -- हाथरस, संवादाता। होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े में पीसी बागला इंटर कालेज में परीक्षा के दौरान डाटाबेस से मिलान में एक परीक्षार्थी के दो नाम आने पर जांच की गई। थाना हाथरस गेट पुलिस की जांच में आरोपी युवक के मोबाइल से एक ही आधार नंबर पर सात अलग-अलग नामों के आधार कार्ड और छह फर्जी मार्कशीट बरामद हुईं। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। थाना हाथरस गेट को प्रधानाचार्य पीसी बागला इंटर कालेज की ओर से सूचना दी गई थी कि परीक्षार्थी धर्मपाल सिंह पुत्र तिलक सिंह निवासी नगला गोपाल थाना जलेसर एटा का डाटाबेस से मिलान करने पर नाम अरविंद कुमार की जन्मतिथि 16.6.1993 भी आ रहा है। जांच उपनिरीक्षक यतेंद्र सिंह को सौंपी गई। उन्होंने बताया कि आरोपित धर्मपाल के पास से मोबाइल की जांच में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.