मथुरा, अप्रैल 26 -- थाना अंतर्गत हाइवे पर टाउनशिप के समीप फ्लाईओवर पर डंपर की टक्कर से शनिवार सुबह होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने आ रहे आगरा के दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज चालक की तलाश कर रही है। शुक्रवार से मथुरा में दो पालियों में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू हुई है। आगरा से होमगार्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिये तीन युवक बाइक से आ रहे थे। सुबह करीब सात बजे आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाले हाइवे पर टाउनशिप स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने फ्लाईओवर पर डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा देकर लौट रहे युवक के डंपर की टक्कर से मौत इसके चलते बाइक सवार शाजिद खान (20) निवासी शारदा विहार, बोदला, जदगीशपुरा, आगरा की मौके पर ही मौत ...