कन्नौज, अप्रैल 26 -- सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के हयात नगर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल जाने से भाजपा बूथ प्रमुख व सभासद का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक होमगार्ड की परीक्षा देकर वापस घर लौट रहा था। गंभीर हालत में उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सिकंदरपुर अंबेडकर नगर निवासी भाजपा बूथ प्रमुख जगदीश चंद्र दिवाकर का पुत्र अभिषेक होमगार्ड की परीक्षा देकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में उन्होंने अपने मित्र विष्णु को चंदरपुर गांव छोड़ा और फिर अकेले सिकंदरपुर की ओर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड की परीक्षा देकर घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत तभी हयात नगर के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसा इतना गंभीर था कि अभिषेक को गंभीर चोटें आईं और व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.