अयोध्या, अप्रैल 27 -- अयोध्या, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच सोमवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा छूटने के बाद राजकीय इंटर कॉलेज के सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगने से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। परीक्षार्थियों की भीड़ सड़क पर आते ही लंबा जाम लग गया और राहगीर पसीने से तर-बतर हो गए। जाम से निजात दिलाने के लिए राहगीरों संग यातायात पुलिस धूप में जूझती नजर आई, हालांकि काफी मशक्कत के बाद यातायात पुलिस ने राहगीरों को जाम के झाम से निजात दिलाई। इस बीच राहगीर और परीक्षार्थी धूप में खड़े होकर पसीने टपकाते नजर आए तथा वाहनों की लंबी कतार रही। सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद पहली पाली की होमगार्ड भर्ती परीक्षा छूटने पर राजकीय इंटर कॉलेज के सामने जाम से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा छूटने पर जीआईसी के सामने जाम, राहगीरों के छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.