सिद्धार्थ, अप्रैल 22 -- सिद्धार्थनगर। जनपद में आगामी 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सुचिता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन की उपस्थिति में परीक्षा की तैयारियों को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक ऑफिसर तथा केंद्र व्यवस्थापक के साथ कैम्प कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक ऑफिसर तथा केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि उनके द्वारा अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि परीक्षा केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाएं एवं सीसीटीवी कैमरे एवं जैमर सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं, यदि कोई भी मूलभूत सुविधा, सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर...